फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Threatening to kill BJP's state spokesperson and dangerous

Kaithal News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को जान से मारने व अपहरण की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Threatening to kill BJP's state spokesperson and dangerous

विज्ञापन

गुहला-चीका। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल जिंदल को किसी ने फोन पर जान से मारने व अपहरण करने की धमकी दी है। चीका पुलिस ने शीशपाल जिंदल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।

शीशपाल जिंदल ने चीका थाने में दी शिकायत में बताया कि वह भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता है और अकसर राजनीतिक दलों की डिबेट में भाग लेता रहता हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे मो. नंबर 8929396329 से उसके घरेलू नंबर पर कॉल कर उसे जान से मारने व अपहरण करने की धमकी दी है। उन्हाेंने पत्रकारों को बताया कि उसने एक अगस्त की डिबेट के दौरान नूंह हिंसा व डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख को मिली जमानत के मुद्दे पर बहस की थी। उन्होंने आशंका प्रकट की है कि हो सकता है इन्हीं मामलों से जुड़े किसी व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी हो। चीका पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चीका थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शीशपाल जिंदल को मिली धमकी को लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed