{"_id":"680a8ae117566d31690b9a1a","slug":"thieves-stole-wheat-worth-thousands-kaithal-news-c-18-1-knl1004-631715-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरों ने हजारों का गेहूं चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरों ने हजारों का गेहूं चुराया
Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका खरौदी रोड से चोर हजारों रुपये का गेहूं चुरा कर ले गए। चीका निवासी नरेंद्र कुमार ने चीका थाना में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 22 अप्रैल की रात को खरोदी रोड चीका पर अग्रवाल एग्रोटेक सैलर में लगाए गए गेहूं के 30 बैग चुरा कर ले गए। चुराए गए बैग की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट में युवक घायल
कैथल। पाई में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पाई निवासी राजवीर सिंह ने पूंडरी थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल को रोहतास, विजेंद्र, प्रवीण और पिंकी ने मिलकर उसे पर हमला करते हुए लाठी और डंडों से उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद