फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves stole the copper wire of five ACs in the gym

Kaithal News: चोर जिम में लगे पांच एसी की कॉपर वायर चुरा ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole the copper wire of five ACs in the gym
शाहाबाद। अनाज मंडी के पास स्थित विक्की जिम में लगे पांच एसी की कॉपर वॉयर अज्ञात लोग चुरा ले गए, जिससे करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। जिम संचालक विक्की ने बताया कि सुबह जब जिम में जब ऐसी ऑन करने के बाद कूलिंग नहीं हुई तो उन्होंने छत पर जाकर देखा तो पांचों एसी की कॉपर तार कटा हुआ था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और केस दर्ज कर लिया। वहीं शिखा और विक्की ने कहा कि नशेड़ियों के कारण लोगों के घर व प्रतिष्ठान सुरक्षित नहीं रहे हैं और शाहाबाद में इस तरह की घटनाएं बढ़ने से आम आदमी का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उधर, वहीं विक्की जिम के सामने स्थित गली में बुधवार सुबह सात बजे एक्टिवा चोरी का मामला भी सामने आया है। नरेश गर्ग ने बताया कि उनके पड़ोसी की एक्टिवा घर से बाहर खड़ी थी, लेकिन घर के मालिक बाहर निकले तो एक्टिवा गायब मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed