फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There should be concrete arrangements at the booths as per the instructions of the Commission: DC

आयोग की हिदायतों के अनुसार हों बूथों पर पुख्ता इंतजाम : डीसी

Thu, 04 Apr 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
There should be concrete arrangements at the booths as per the instructions of the Commission: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में चुनाव की तैयारियों के तहत अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने चुनाव संबंधित तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी बूथों पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि हिदायतों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोटर असिस्टेंट बूथ स्थापित किए जाएं, जिसमें बीएलओ व अन्य कर्मचारी मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र के नंबर व मतदाता सूची में उनके नाम की क्रम संख्या को बताने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रत्येक मतदान केंद्र पर ग्राम स्तर के एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी मेडिकल किट के साथ तैनात किया जाए। इसके अलावा मतदान अधिकारियों व मतदाताओं के लिए ओआरएस घोल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाता मतदान के दिन अपने साथ गीला तोलिया रखें, वहीं महिलाओं को अपने साथ मतदान बूथ पर बच्चे नहीं लाएं। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि सेक्टर अनुसार जरूरी दवाओं के साथ मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट चलाने के निर्देश भी दिए। यह मोबाइल वैन प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रत्येक घंटे में दौरा करेगी। यदि किसी को चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है उसे सुविधा मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रों पर एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के स्वयं सेवकों को लाइन लगवाने, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की सहायता करने के लिए मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाए। दिव्यांगजन व्हील चेयर लेने के लिए सक्षम-ईसीआई एप पर पंजीकृत कर

सकता है और सेवाओं का लाभ ले सकता है।

युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में चार-चार यूथ बूथ भी बनाए जाएं। इस अवसर पर एडीसी सी जया श्रद्धा, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार व सत्यवान सिंह मान, आरटीए गिरिश कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, सीएमओ रेणू चावला, ईओ कुलदीप सिंह, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष, रामजी लाल आदि मौजूद रहे।


मतदान कर निभाएं देश के प्रति कर्तव्य को

कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने जिला के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया है।

डीसी ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें।


चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यदि मतदाताओं को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो वह मतदान करने से वंचित न रहे बल्कि पोलिंग बूथ पर जाकर नोटा को वोट कर सकते हैं। महिलाएं हो या पुरुष सभी को अपने मत का बिना किसी डर के उपयोग कर सही उम्मीदवार को चयन करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed