{"_id":"6587437d970bee74d10af49e","slug":"the-whole-family-was-beaten-by-breaking-the-door-of-the-house-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-8926-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर का दरवाजा तोड़कर पूरे परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर का दरवाजा तोड़कर पूरे परिवार को पीटा
Sun, 24 Dec 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी में पांच-छह अज्ञात आरोपियों ने एक घर के सामने खड़े होकर ऊंची आवाज में अपशब्द बोले। विरोध करने पर घर का दरवाजा तोड़कर परिवार के सदस्यों से मारपीट करजान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूंडरी निवासी रामकुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 18 दिसंबर को रात के लगभग 10:30 बजे पांच-छह अज्ञात व्यक्ति उनके घर के सामने आपस में ऊंची आवाज में अपशब्द बोल रहे थे। उसने उन व्यक्तियों को रोका तो आरेापियों ने उसे ही अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। इस पर वह अपने घर का दरवाजा बंद करके अंदर चला गया।
कुछ देर के बाद आरोपी लाठी व डंडे लेकर उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और उससे व उसके पूरे परिवार से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी पत्नी के कान से सोने की बाली भी झपट ली और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।