फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The depot has not received a single electric bus so far.

Kaithal News: डिपो को अब तक नहीं मिली एक भी इलेक्ट्रिक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The depot has not received a single electric bus so far.
कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद
कैथल। शहर में सिटी बस सेवा शुरू होने का इंतजार है। कैथल डिपो को अभी तक एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं मिली है। परिवहन विभाग की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग मुख्यालय को भेजी जा चुकी है लेकिन अभी तक इन बसों को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसके कारण शहर के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन के लिए ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शहर में लंबे समय से सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई जाती रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी और निजी अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, कोचिंग संस्थान और प्रमुख कार्यालय हैं। इन स्थानों तक पहुंचने के लिए लोगों को कई बार ऑटो बदलना पड़ता है या निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे समय और किराया दोनों बढ़ जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि कैथल डिपो को इलेक्ट्रिक बसें मिल जाती हैं तो शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़कर अलग-अलग रूट बनाए जा सकते हैं। इससे लोगों को ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना करीब 40 रुपये तक खर्च : शहरवासी मनेंद्र ने बताया कि सार्वजनिक बस सेवा नहीं होने के कारण ज्यादातर लोग ऑटो, ई-रिक्शा या निजी वाहनों का सहारा लेते हैं। कई लोगों को रोजाना आने-जाने में करीब 40 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। विद्यार्थियों और रोजाना काम पर जाने वाले लोगों के लिए यह खर्च लगातार बढ़ता जाता है।

कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद

कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed