{"_id":"6865849c2b50933b410a71db","slug":"the-team-arrived-to-remove-slabs-from-the-shops-at-night-shopkeepers-got-angry-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683054-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रात में दुकानों से स्लैब हटाने पहुंची टीम, भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रात में दुकानों से स्लैब हटाने पहुंची टीम, भड़के दुकानदार
Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मानसून की पहली बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार और भगत सिंह चौक क्षेत्र में जलभराव की समस्या फिर सामने आ गई है। इसी के मद्देनजर बुधवार रात करीब 10 बजे जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और दुकानों के आगे बने नालों की स्लैब के ढक्कन हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
रात के समय हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में रोष फैल गया। उनका आरोप था कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक नालों की स्लैब तोड़ी गई। यह कार्रवाई भगत सिंह चौक से चंदाना गेट मार्ग तक की जा रही थी। नाराज दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध जताया, जिस पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।
विरोध के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में कार्रवाई से पहले नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक दुकानदारों ने विरोध
दर्ज कराया।
नाराज दुकानदारों का कहना था कि सामान्य दिनों में नालों की सफाई नहीं होती, लेकिन अब रात के समय बिना सूचना कार्रवाई की जा रही है। कुछ दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य सफाई निरीक्षक मौके पर नशे की हालत में था। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और टीम को काम रोकना पड़ा।