फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The sun will increase the heat and the temperature will rise

Kaithal News: धूप ने बढ़ाई तपिश और बढ़ेगा तापमान

Mon, 13 Apr 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
The sun will increase the heat and the temperature will rise
कैथल के करनाल रोड से गुजरते वाहन
कैथल। जिले के बूढ़ाखेड़ा व बाबा लदाना गांव के खेतों में रविवार दोपहर आग लगने से करीब 55 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर कैथल, कलायत और धनौरी से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर स्टेशन इंचार्ज सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। जिससे आसपास की अन्य फसल को बचाया जा सका। आग लगने से किसान रतना बाबा लदाना की 18 एकड़, जयभगवान की 6 एकड़, सुमेरचंद की 4 एकड़, सीताराम की 8 एकड़, जगदीप सिंह की 4 एकड़, संदीप की डेढ़ एकड़, एक अन्य सीताराम की ढाई एकड़, पीपी सैनी की 4 एकड़ तथा प्रवीन की 3 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके नुकसान का जल्द आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed