फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   candidates in field in District Bar Association elections, clash directly for principal post

Kaithal News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में, प्रधान पद पर सीधी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
candidates in field in District Bar Association elections, clash directly for principal post
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करतीं लविका। वकील
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे व अंतिम दिन छह वकील उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। दो दिनों में कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रधान पद के लिए प्रदीप कुमार धारीवाल, वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए सत्यवीर सिंह सहारन, महिला आरक्षित उपप्रधान पद के लिए लविका, सचिव पद के लिए सुशान शर्मा, सह सचिव महिला आरक्षित पद के लिए ऋतु राज और कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन मित्तल ने नामांकन दाखिल किया। प्रधान पद पर मानव मदान और प्रदीप कुमार धारीवाल के बीच सीधी टक्कर होने के आसार हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपप्रधान पद पर प्रवीण शर्मा, संजीव कुमार सैनी और सत्यवीर सिंह सहारन के बीच मुकाबला होगा। महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर लविका, नीना शर्मा और रजनी गुप्ता मैदान में हैं। सचिव पद पर उमेश और सुशान शर्मा, सह सचिव पद पर किरण कुमारी व ऋतु राज और कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह पाटिल और सचिन मित्तल के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नामांकन वापस लेने का दिन
3 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। चुनाव अधिकारी जयनारायण अत्री व अन्य चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करतीं लविका। वकील

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करतीं लविका। वकील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed