फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The students were welcomed with Tilak at the entrance ceremony.

Kaithal News: प्रवेश उत्सव में छात्राओं को तिलक लगा किया स्वागत

Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The students were welcomed with Tilak at the entrance ceremony.
कलायत के सरकारी स्कूल में छात्राओं का अभिनंदन करती शिक्षिकाएं  - फोटो : Self
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


 कैथल/कलायत। कैथल और कलायत के स्कूलों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में प्रवेश उत्सव के तहत नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कलायत के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल में नई आने वाली छात्राओं का शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

प्रधानाचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा हर युग में समाज की मूल आवश्यकता रही है और यह व्यक्ति व समाज के विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव से सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांचवीं कक्षा पास कर आई छात्राओं का माला व तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें पुस्तकें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


विद्यालय में सरकार द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, गुरनाम सिंह, वीपी राणा, सीमा, सुमन, जसविंदर, कपिल देव शास्त्री, संतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्योंग में प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण कर छठी कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया गया। फूलमाला पहनाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर विद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर अनूप धीमान ने किया। प्रवेश उत्सव के तहत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, सरकारी स्कूल में नाम लिखवाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


नि:शुल्क सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर यतेंद्र, मीना शर्मा, अनूप धीमान, मोहन लाल, सिल्की रानी, डिंपल, नीलम रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed