{"_id":"658dc99bf8d15266f105d267","slug":"the-students-were-enthralled-with-their-captivating-presentations-kaithal-news-c-18-1-knl1004-293913-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मनमोहक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मनमोहक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोह लिया मन
Fri, 29 Dec 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड स्तरीय हरियाणा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं से मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रवींद्र चौधरी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर विकल्प फेडरेशन चेयरमैन नवीन मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। बुनियाद केंद्र के रोल माॅडल के रूप में हर्ष कौशिक अपने पिता सुरेश कुमार के साथ आयोजन में पहुंचे। 2018-2020 सत्र के अव्वल छात्र रहे कौशिक ने अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर सुखदेव सिंह पीटीआई, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सलीम और दूसरे शिक्षकों ने अभिनंदन किया। इस दौरान मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कौशिक ने कहा कि मिशन बुनियाद कामयाबी की उड़ान भरने का जरिया है। इसमें कक्षा नौवीं व 10 वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को देश-प्रदेश के बड़े शिक्षा केंद्रों की तरह डिजिटल शिक्षा प्रदान की जाएगी। नए सत्र के मद्देनजर खंड स्तरीय हरियाणा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में हुआ।
उन्होंने बताया कि केंद्र में आठवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर होनहारों को प्रवेश मिलता है। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल प्रणाली से पढ़ने की आधुनिक सुविधाएं मुफ्त दी जाती हैं। साथ ही आने-जाने का किराया भी स्वयं विभाग वहन करता है।
मिशन बुनियाद केंद्र संयोजक पूजा ढुल ने बताया कि केंद्र में डिजिटल प्रणाली से विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है। हरियाणा की प्रात: वंदना में संपूर्ण हरियाणा के विद्यार्थी आन लाइन जुड़ते हैं। पढ़ाई के सेशन को प्रक्रिया अनुसार विभिन्न भागों में बांटा गया है। इसमें डाउट सेशन, डाउट नोट बुक सेशन और अन्य सेशन शामिल रहते हैं। जबकि विद्यार्थियों की प्रोग्रेस परखने को प्रत्येक सप्ताह टेस्ट होते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने स्कूल प्रधानाचार्य सतबीर सिंह और मिशन बुनियाद केंद्र संयोजक पूजा ढुल के साथ की। मंच संचालन जितेंद्र राठौड़ ने किया।