{"_id":"698b85396d68335add093620","slug":"the-students-enthralled-the-audience-with-their-cultural-performance-kaithal-news-c-245-1-kht1005-144873-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति से छात्राओं ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति से छात्राओं ने बांधा समां
Wed, 11 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
10केएलटी2: शिविर के समापन पर छात्राओं में प्रमाण पत्र वितरित करते मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने समां बांध दिया। अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे गए।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम्, एनएसएस गीत और योगासन के साथ की गई। जयकौर और ज्योति ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। मुस्कान ने एनएसएस पर आधारित कविता प्रस्तुत की। निक्की और अंशुल ने चारों ओर हो हरियाली गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेश कुमार सैनी उपस्थित रहे। संबोधन में उन्होंने कहा कि एनएसएस देश सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए युवा अपने व्यक्तित्व को निखारते हुए राष्ट्रहित में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से महाविद्यालय में आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा का विकास हो सके।
विज्ञापन
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता ने सात दिवसीय शिविर के दौरान कराई गई विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद एनएसएस वालंटियर्स अंजली और बिंदु ने मंच संचालन किया। डॉ. कविता ने बताया कि सात दिवसीय शिविर की बेस्ट वालंटियर बिंदु रही। अंत में उप-प्राचार्य डॉ. रूपिंदर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। फिर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।