फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road was broken in many places due to the first rain

Kaithal News: पहली बारिश से जगह-जगह टूट गई सड़क

Wed, 02 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The road was broken in many places due to the first rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। गुरु ब्रह्मानंद चौक से कैथल की ओर जन्नत पैलेस के सामने तक सड़क पर सोमवार को हुई बारिश ने प्रशासनिक दावों की सच्चाई उजागर कर दी। करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क बारिश की पहली ही मार में जगह-जगह से टूट गई। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से हालात इतने खराब हो गए कि सड़क पर डेढ़ से दो फुट तक जलभराव हो गया और गड्ढे पानी में छिप गए।

स्थिति गंभीर होने पर स्थानीय दुकानदारों ने दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सड़क के बीच सांकेतिक चेतावनी बोर्ड लगा दिए, ताकि राहगीर और वाहन चालक सतर्क रहें। यह मार्ग पूंडरी को कैथल से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, जहां से रोजाना प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बारिश के कारण उनकी दुकानदारी पूरी तरह ठप हो गई। जलभराव के कारण लोग दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और ग्राहक सड़कों की हालत देखकर लौट रहे हैं। दुकानदारों ने विधायक सतपाल जांबा से मांग की कि जिस तरह पूंडरी में अन्य जगहों पर नालों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है, उसी तरह इस मार्ग पर भी ध्यान दिया जाए। नाराजगी जताते हुए दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि अब भी प्रशासन ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो अगली बार लगाए जाने वाले बोर्ड पर गड्ढों के साथ प्रशासन की कार्यशैली भी उजागर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि कैथल रोड पर नालों की सफाई शुरू कर दी गई है और अगले तीन से चार दिन में जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधायक सतपाल जांबा के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी हाल में नालों की सफाई पूरी की जाए और पानी की निकासी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed