फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The problem will be solved by 'administration at your door'

‘प्रशासन आपके द्वार’ से होगा समस्या का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The problem will be solved by 'administration at your door'
कैथल। अब जिले में ‘प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’ से आम लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर कराने की तैयारी है। इसके तहत 28 जून को कलायत खंड के गांव शिमला में सुबह साढ़े नौ बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा और दोपहर बाद दो बजे तक यह चलेगा। यह जानकारी डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा, जिससे आमजन को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और मौके पर ही उनकी समस्याओं को निपटा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी पहुंचेंगे। उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों से भी आह्वान किया कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्या रख सकते हैं। तय मापदंडों के अनुसार समस्याओं का निपटारा मौके पर ही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed