{"_id":"69f500167cd13b52f904c1ae","slug":"the-ponds-of-rajound-khurda-will-be-beautified-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148735-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद-खुरडा के तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद-खुरडा के तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
Sat, 02 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
तालाब का निरीक्षण करते हुए नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा व अन्य कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। ढाई करोड़ रुपये की रकम से राजौंद और खुरडा के तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके तहत शहर के कैथल मार्ग स्थित गोगा मेड़ी मंदिर के पास बदहाल तालाब की सफाई शुरू भी कर दी गई है। यह जानकारी नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत तालाबों का यह सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस योजना पर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
गौरतलब है कि पानी से अधिक कचरा नजर आने के कारण स्थानीय तालाबों की स्थिति बेहद खराब है। कभी ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा रहे ये तालाब अब उपक्षा शिकार बन गए थे। एक समय में ये तालाब पशुओं और ग्रामीणों के लिए उपयोगी जलस्रोत हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इनकी उपयोगिता घटती गई और ये उपेक्षित होते चले गए।
नगर पालिका बनने के एक दशक से अधिक समय तक इनकी सुधि नहीं ली गई लेकिन अब इनकी सफाई शुरू कराई जा रही है। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने मौके का निरीक्षण करने के बाद यह कार्रवाई शुरू करवाई।
विज्ञापन
सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि तालाबों की सफाई के साथ-साथ बाउंड्री वॉल, पगडंडी, लाइटें और पार्क का निर्माण कराया जाएगा, ताकि इनकी सूरत बदली जा सके और लोगों के लिए उपयोगी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।