{"_id":"6240c957d166eb169755b22b","slug":"the-police-team-that-went-to-investigate-the-liquor-case-was-surrounded-and-beaten-up-kaithal-news-knl10310510","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के मामले में जांच करने आई जींद पुलिस टीम को घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के मामले में जांच करने आई जींद पुलिस टीम को घेरकर पीटा
विज्ञापन
कैथल। आंधली गांव में रविवार को शराब मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम को आरोपी के परिजनों ने घेरकर पीटा। पुलिसकर्मियों पर लोहे के रॉड, डंडे और थप्पड़-मुक्के से प्रहार किया गया। इससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद के थाना सदर में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि वह शनिवार को पुलिसकर्मी नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह और रमन कुमार के साथ आबकारी अधिनियम के तहत 28 दिसंबर 2021 को दर्ज एक मामले में जांच के लिए गांव आंधली गए थे। वहां आरोपी बबलू के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। आरोपी के घर पर उसके परिजनों ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बबलू का इस मामले में नाम आया है। उसे उन्हें जांच में शामिल करना है लेकिन उनकी बात न सुनकर आरोपी के पिता इश्वर सिंह और भाई जसबीर उर्फ जस्सा के अलावा पांच-छह आदमी और औरतों ने उन सभी को घेर लिया। बबलू के भाई जसबीर ने अपने घर से लोहे का रॉड उठाकर उनके सिर पर वार किया। उन्होंने बचाव में हाथ ऊपर कर लिया। इससे रॉड हाथ पर लगा। आरोपी की मां ने अपने हाथ में लिए डंडे से उन पर हमला किया। अन्य लोगों ने भी उन्हें थप्पड़ व मुक्के मारे। पुलिस कर्मचारी नरेश कुमार को भी चोटें आईं। गांव के कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंच कर अपना मेडिकल करवाया। पुलिस को सूचना दी। अपनी शिकायत में एएसआई ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाकर उनके साथ मारपीट की है। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।