{"_id":"6508a77cb0b385f8b7006c44","slug":"the-pace-of-development-will-increase-in-mandwal-village-there-will-be-relief-kaithal-news-c-18-1-knl1004-222260-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडवाल गांव में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडवाल गांव में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, मिलेगी राहत
Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव मंडवाल में जल्द विकास कार्य शुरू होंंगे। इस गांव को सर छोटू राम विचार मंच ने गोद ले रखा है। मंच के जिला प्रधान सुरेंद्र ढुल ने बताया कि विकास कार्यों से गांव मंडवाल की जल्द कायापलट होगी।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने गांव मंडवाल का दौरा किया था। तब गांव के सरपंच तरसेम सिंह ने गांव में पीने के पानी व मंडवाल से कुकर कंडा को जाने वाली सड़क के खस्ताहाल के बारे में अवगत करवाया था। इस पर बीरेंद्र सिंह ने सभी मांगों को जरूरी एवं मूलभूत आवश्यकता मानते हुए राज्य सरकार हरियाणा राज्य कृषि विपमंडल बोर्ड ने इन तीनों सड़कों को चौड़ा करने एवं मजबूती के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये स्वीकृत करवाएं तथा पीने के पानी के लिए एक 20 लाख से रुपये की लागत से गहरा ट्यूबवेल स्वीकृत करवाया गया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करके यह कार्य पूरा करने का प्रयास रहेगा। इस दौरान वीके सिंह राणा, मंडवाल के सरपंच तरसेम सिंह, जोनी राणा, आशु शर्मा, सुरेश शर्मा, अनिल ढुल, दिलबाग सिंह पूर्व चेयरमैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चीका से खुशहाल माजरा तक सड़क पर खर्च होंगे 1.65 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने सोमवार को चीका से खुशहाल माजरा तक बनने वाले मार्ग का शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि हलके की विकासात्मक सभी परियोजनाओं को करोड़ों रुपये की धनराशि से प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। विकास कार्यों की कड़ी में क्षेत्र की अधिकतर सड़कों का निर्माण करवाया जा चुका है। हलके में हो रहे विकास का सीधा लाभ आमजन मानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर एक करोड़ 65 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इससे आमजन को आवागमन मे और अधिक सुविधा होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर गुरजंट सिंह, सुरजीत सिंह, चांदी राम, कृष्ण कुमार, बलबीर सिंह, राजेंद्र, गुरदेव सिंह, प्रवीण, गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह, होशियार सिंह आदि मौजूद रहें।
विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि भागल व आसपास के गांवों के लोग भागल बिजली घर में ही बिल जमा करवा सकेगें। विधायक ने कहा कि गुहला हलका के बड़े गांव भागल व उसके आसपास भूंसला, मंझेड़ी, डंडयौता सहित घग्गर पार के दर्जनों गांवों के लोगों को भागल गांव में ही अपने बिजली के बिल जमा करवाने की सुविधा मुहैया करवा दी है।