फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The mud accumulated on the road, how did people come out

सड़क पर जमा कीचड़, कैसे निकले लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The mud accumulated on the road, how did people come out
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। गांव पाई के सरकारी अस्पताल वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। इससे राहगीरों को निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह- जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के समय सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। इसी सड़क पर किसानों की खाद सोसायटी भी है, जहां पर किसान खाद लेने आते हैं। कई बार खाद से भरी ट्राली भी पलट जाती है। कीचड़ में दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप, कुलबीर, जयपाल, दीलबाग, भूपेंद्र, हरपाल व मोहित ने कहा कि सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस भी मुश्किल से निकल पाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए। मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में मार्केट कमेटी के एक्सईएन सतपाल गोपरा का कहना है कि जल्द सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed