{"_id":"6939dabe27016c1cb20affcc","slug":"the-lintel-of-the-main-gate-of-flower-city-collapsed-injuring-eight-workers-and-one-was-referred-kaithal-news-c-245-1-kht1013-141969-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फ्लावर सिटी के मुख्य गेट का लिंटर गिरा, आठ मजदूर घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फ्लावर सिटी के मुख्य गेट का लिंटर गिरा, आठ मजदूर घायल, एक रेफर
Thu, 11 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डयोढ़ खेड़ी रोड स्थित फ्लावर सिटी के मुख्य गेट का लिंटर बुधवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे आठ मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरी-तफरी मच गई। आसपास मौजूद मजदूर व लोग चीख-पुकार सुनकर दौड़े और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया।
घायल मजदूरों में संदीप (34), जीवन (26), सोनू (23), विक्रम (28), बलविंदर (45), तुलसी (32), जसबीर (34) और राकेश (38) शामिल हैं। सभी घायल कैथल के रहने वाले हैं।
अंधेरे में काम का दबाव, बीम सही नहीं लगे थे ः मजदूरों का आरोप
घायल मजदूरों ने बताया कि शाम छह बजे के बाद अंधेरा होने के बावजूद फ्लावर सिटी प्रबंधन और ठेकेदार ने लिंटर लगाने का दबाव बनाया। मजदूरों के मुताबिक बीम ठीक से नहीं लगाए गए थे। जैसे ही वे शटरिंग पर काम करने लगे और लिंटर पर भार बढ़ा, अचानक वह ध्वस्त हो गया और मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
मजदूरों का कहना था कि वे इस संबंध में पुलिस में शिकायत देंगे। घायल मजदूरों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद ठेकेदार और फ्लावर सिटी प्रबंधन ने शिकायत न करने का दबाव बनाया। परिजनों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर मामला दबेंगे नहीं और वीरवार सुबह पुलिस को शिकायत देंगे।
उधर, स्थानीय लोगों ने कहा कि फ्लावर सिटी में अगर अभी से निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, तो आगे बनने वाली बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि घटिया निर्माण से भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है, जो खरीदारों और निवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।