फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The farm was converted into an archery range

Kaithal News: खेत को बदल दिया था तीरंदाजी रेंज में

Tue, 28 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The farm was converted into an archery range
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोरोना महामारी के दौरान सब कुछ ठप पड़ गया था, तीरंदाज हरविंदर सिंह के सामने अभ्यास करने की समस्या खड़ी हुई। लॉकडाउन में बेटे का अभ्यास प्रभावित ना हो इसके लिए पिता परमजीत सिंह ने अपने खेत को तीरंदाजी रेंज में बदल दिया था।

हरविंदर ने बताया कि हम फसल काट चुके थे और खेत खाली थे तो मेरे पिता ने वहां तीरंदाजी रेंज तैयार करने में मदद की। इस तरह से उस मुश्किल घड़ी में सुरक्षित रहते हुए घर पर अभ्यास कर सका।
विज्ञापन


तीरंदाजी में सफलता के साथ वह अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री भी कर रहे हैं। अप्रैल 2024 में विश्व तीरंदाजी ओशिनिया 2024 पैरा ग्रैंड प्रिक्स में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कांस्य पदक जीता था। जून 2024 में पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग स्पर्धा में उन्होंने चेक गणराज्य में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं उपलब्धियां ः हरविंदर सिंह ने रोहतक में साल 2016 में हुई पहली पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। साल 2017 में तेलंगाना में दूसरी पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक। 2018 में इंडोनेशिया में हुई एशियन पैरा गेम्स में इंडिया के लिए रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक। 2019 में एशियन पैरा चैंपियनशिप कांस्य पदक। थाईलैंड में साल 2019 में तीसरी एशियन पैरा तीरंदाजी के टीम इवेंट में कांस्य पदक । साल 2020 पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था। साल 2017 में बीजिंग में हुई विश्व पैरा आर्चरी में सातवां स्थान हासिल किया था। साल 2019 में रोहतक में तीसरी पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed