फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The couple hit the bank for seven million

पति-पत्नी ने मिलकर बैंक को लगाई सवा सात लाख की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
The couple hit the bank for seven million
पति-पत्नी ने मिलकर फर्जी कागजों के आधार पर एक बैंक से सात लाख 25 हजार रुपये का लोन ले लिया। मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बैंक के ब्रांच मैनेजर कृष्ण कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैथल की ही रहने वाली कविता धीमान और उसके पति राजेश कुमार बैंक की शाखा में लोन लेने के आए थे। बैंक ने 30 जुलाई 2020 को सात लाख 25 हजार रुपये का लोन 10 साल के लिए मासिक किस्तों पर दे दिया। दोनों आरोपियों ने बैंक में लोन एग्रीमेंट व अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए। बैंक ने जब उनके द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां लेने के लिए तहसील में आवेदन किया तो पता चला कि कागजात फर्जी तैयार किए गए हैं। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई बिजेंद्र को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed