फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The company of thousands will reach from the district in the Prakash Parv program of Shri Guru Tegh Bahadur

श्री गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व कार्यक्रम में जिला से हजारों की संख्या में पहुंचेगी संगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The company of thousands will reach from the district in the Prakash Parv program of Shri Guru Tegh Bahadur
कैथल। आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर पानीपत में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में हजारों की संख्या में कैथल जिले से संगत पहुंचेगी। प्रशासन द्वारा प्रकाश पर्व कार्यक्रम में पहुंचने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। संगत के लिए 225 से अधिक वाहनों का प्रबंध किया गया है। प्रत्येक वाहन में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सेवादार भी जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि संगत को कैथल से पानीपत तक पहुंचाना और वापस कैथल पहुंचने तक संबंधित एसडीएम अपने-अपने एरिया में प्रबंध संभालेंगे। उन्होंने प्रकाश पर्व को लेकर विभाग अनुसार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व को लेकर जरूरी इंतजाम करें। जिले के सभी खंडों से संगत से लाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर-13, 17 में आयोजित प्रकाश पर्व के कार्यक्रम के लिए 60 एकड़ से अधिक जगह में मंच व श्रद्धालुओं के लिए बैठने की जगह तैयार की गई है। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर चलेगा। लंगर की सेवा संत-महापुरुष एवं क्षेत्रीय संगत करेगी। प्रकाश उत्सव को भव्य बनाने के लिए गुरुग्राम सहित राज्य भर से संत समाज और अन्य संस्थाएं लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed