फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Request to relocate electricity meter installed far from the house to a closer spot; ADC directs officials to take action in accordance with the rules.

घर से दूर लगे बिजली मीटर को पास लगवाने की फरियाद, एडीसी बोले : नियमानुसार करें कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Request to relocate electricity meter installed far from the house to a closer spot; ADC directs officials to take action in accordance with the rules.
गुहला में लोगों की ​शिकायतें एसडीएम। संवाद
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान समाधान शिविर में बिशनगढ़ गामड़ी निवासी ने शिकायत दी कि बिजली का मीटर घर से काफी दूर लगा हुआ है, जोकि वह घर के नजदीक खंभे पर लगवाया जाए। एडीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमानुसार बिजली का मीटर घर के पास लगवाया जाए।
विज्ञापन

कैथल शहर निवासी बलबीर ने शिकायत की है कि विश्वकर्मा चौक के नजदीक नाले खुले पड़े हुए हैं और वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। एडीसी ने संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए कि वे जल्द ही इस शिकायत का निपटान करें। इसके अलावा शहर में लावारिस कुत्तों, ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और आवागमन में काफी परेशानी होना, जनकपुरी कालोनी निवासी की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य शिकायतों को एडीसी के समक्ष रखा गया है। उन्होंने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को अपनी शिकायतों के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनीं शिकायतें
गुहला-चीका। वीरवार को एसडीएम कार्यालय गुहला में समाधान शिविर के दौरान एसडीएम मनीष कुमार यादव ने क्षेत्रवासियों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से मौके पर ही कई शिकायतों का निपटान करवाया। साथ ही उन्होंने पुरानी शिकायतों के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया।

एसडीएम ने शिकायतें सुनने के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि समाधान शिविर के अलावा कार्यालय में आने वाली प्रत्येक शिकायत को मार्क कर कार्यालय में लंबित न रखें। समय रहते ही शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दिन अपने कार्य में सुधार लाने व रिकार्ड को दुरुस्त करने पर ध्यान दें। एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में काफी कारगर साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बलराज मलिक, एसडीओ इंद्रराज पंवार, एसडीओ कंचन शर्मा, जोनल मैनेजर भूपेंद्र सिंह, एमिनेंट पर्सन प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।

गुहला में लोगों की शिकायतें एसडीएम। संवाद

गुहला में लोगों की शिकायतें एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed