{"_id":"6aac3d1ed56bf27f9d052e18","slug":"accused-arrested-for-96000-credit-card-fraud-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155232-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्रेडिट कार्ड से 96 हजार की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्रेडिट कार्ड से 96 हजार की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से करीब 96 हजार रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी विकास फतेहाबाद जिले के गांव मनवाली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को निकालने का काम करता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था और वह रकम साइबर ठगी करने वाले अन्य आरोपियों तक पहुंचाता था। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी की रकम, उसके साथ जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन के संबंध में पूछताछ करेगी।
बैंक अधिकारी बनकर किया था फोन : सहायक पुलिस प्रवक्ता जगदीश जांगड़ा ने बताया कि सीवन निवासी विक्रम ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड था जिसमें उसका मोबाइल नंबर पंजीकृत था। 5 नवंबर 2022 को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन
उसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताते हुए कहा कि कार्ड पर इंश्योरेंस पॉलिसी लगी हुई है। इसके लिए हर वर्ष 4500 रुपये कटेंगे। शिकायतकर्ता ने जब पॉलिसी बंद कराने की बात कही तो फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड के अंतिम आठ अंक पूछे। इसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी भी धोखे से हासिल कर लिया।
ओटीपी मिलने के बाद आरोपी ने क्रेडिट कार्ड खाते से करीब 96 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम कैथल में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब विकास को भी गिरफ्तार किया गया है।