{"_id":"6aac3c54740dfbffd0087fc1","slug":"songri-guliana-team-secures-first-place-in-district-level-mathematics-quiz-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155216-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला स्तरीय गणित क्विज में सोंगरी गुलियाना की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला स्तरीय गणित क्विज में सोंगरी गुलियाना की टीम प्रथम
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा में आयोजित जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता में जीएसएसएस सोंगरी गुलियाना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जीएसएसएस ककौत की टीम दूसरे और आरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्योंग की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 59 टीमों के 177 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता टीमों को जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार राणा ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में राम मेहर, संदीप कुमार, अमन कुमार, सौरभ कुमार, रेनू, दीपिका, रोजी सहित अन्य अध्यापकों का सहयोग रहा। विद्यालय की मुखिया मनीषा धारीवाल ने व्यवस्थाएं संभालीं। बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल की देखरेख में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप यानि एनएमएमएस, सांस्कृतिक उत्सव और अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड जैसी गतिविधियां शामिल हैं। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले क्विज मास्टर्स को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ओलंपियाड की विशेष कोचिंग
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि कैथल में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की विशेष कोचिंग दी जा रही है। इसके लिए सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों ने सामूहिक प्रयास से एक पुस्तक भी तैयार की है। टीम की ओर से यह पुस्तक विभाग के प्रधान सचिव विजय कुमार दहिया को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि यह पहल उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।
खेल-खेल में गणित सीखने पर जोर
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विषय को रोचक और खेल आधारित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पजल बुकलेट तैयार की गई है। इसमें विद्यार्थियों को गणितीय अवधारणाओं से जोड़ने के साथ सुडोकू जैसी गतिविधियों के माध्यम से खेल-खेल में सीखने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।