फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   tenage girl, marrige, stop, parents, kaithal

नाबालिग की रुकवाई शादी

Wed, 15 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 15 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
tenage girl, marrige, stop, parents, kaithal
स्कूल रिकार्ड में लड़की की उम्र 17 वर्ष पाई गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अर्जुन नगर में महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने एक नाबालिग की शादी रुकवा दी। स्कूल रिकार्ड में लड़की की उम्र 17 वर्ष पाई गई। महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अर्जुन नगर निवासी एक नाबालिग की 15 फरवरी को शादी होनी तय है। इस पर वह, नीलम देवी एवं अन्य टीम बनाकर मंगलवार को युवती के घर पहुंची। घर में शादी की तैयारियों चल रही थी।
विज्ञापन


सभी रिश्तेदार आए हुए थे और कल बारात आनी थी। टीम ने जब परिजनों से लड़की का आयु प्रमाण पत्र मांगा तो परिजन इसका कोई प्रूफ नहीं दे सके। लड़की केवल 6 क्लास तक पढ़ी थी। जब उसका स्कूल से रिकार्ड निकलवाकर देखा गया तो उसमें उसकी आयु 17 वर्ष मिली। सुनीता शर्मा ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की की शादी करना कानूनन अपराध है। इसलिए परिजनों को चेतावनी दी गई है कि वे उसकी उम्र 18 वर्ष होने से पहले शादी न करें।
विज्ञापन


अगर उन्होंने इससे पहले शादी की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर 2 के पार्षद विनोद सोनी व परिजनों ने आश्वासन दिया है कि वे लड़की के बालिग होने के बाद ही शादी करेंगे। लड़की की 15 फरवरी को गांव मलिकपुर से बारात आनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed