फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation system disrupted due to stalled door-to-door garbage collection; residents troubled by the stench, while shopkeepers say business is also being affected.

Kaithal News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान ठप होने से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, दुर्गंध से लोग परेशान, दुकानदार बोले- कारोबार भी हो रहा प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sanitation system disrupted due to stalled door-to-door garbage collection; residents troubled by the stench, while shopkeepers say business is also being affected.
जाट स्कूल के सामने करनाल रोड पर पड़ा कूड़ा का ढेर। संवाद
कैथल। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सफाई व्यवस्था पर सीधा दिखाई देने लगा है। डोर टू डोर कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के बाद सफाई व्यवस्था ज्यादा बिगड़ गई है। प्रमुख मार्गों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर की सड़कों पर 500 क्विंटल से अधिक कचरा जमा हो गया है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले तक शहर की गली-गली कचरा उठाने वाली गाड़ी पहुंच रही थी। करनाल रोड पर जाट स्कूल के सामने, नहर कॉलोनी के पास, महिला थाने के सामने और पुराने बस अड्डे के आसपास कचरा जमा है। ढांड रोड पर आईडीबीआई बैंक के नजदीक, अंबाला रोड पर आरकेएसडी कॉलेज के सामने, छात्रावास रोड, कबूतर चौक, न्यू करनाल रोड और बस अड्डे के आसपास भी कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर कचरा सड़क किनारे से फैलकर आवागमन वाले हिस्से तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के सामने ज्यादा परेशानी
स्कूल, कॉलेज और बाजार क्षेत्रों में लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों और राहगीरों को कूड़े के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। आरकेएसडी कॉलेज के सामने जमा गंदगी के लिए भी लोगों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने कूड़ा पड़ा रहने से दुर्गंध आती है और ग्राहक भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से कूड़ा पड़ा, कारोबार प्रभावित
करनाल रोड के दुकानदार मनोज ने बताया कि कई दिनों से दुकानों के सामने कूड़ा पड़ा है। दिनभर दुर्गंध रहने के कारण ग्राहक ज्यादा देर रुकना पसंद नहीं करते। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कूड़ा उठवाने की मांग की।
हवा चलने पर घरों तक पहुंच रहा कचरा
शांति देवी ने बताया कि सड़कों और गलियों में लंबे समय तक कूड़ा पड़ा रहने से गंदगी बढ़ रही है। रोजाना झाड़ू नहीं लगने से जगह-जगह कचरा जमा है। बारिश के बाद कई नाले भी बंद हो गए थे। हवा चलने पर पॉलीथिन और अन्य कचरा घरों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कूड़ा उठाने के साथ कचरा जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई की व्यवस्था करने की मांग की।
बीमारी फैलने की आशंका
डॉ. रामेश्वर फौजी नीमवाला ने बताया कि गर्मी और उमस के बीच कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहने से दुर्गंध के साथ मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। प्रशासन को हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़े के ढेर तत्काल हटवाने चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

जब तक सरकार मांगें स्वीकार नहीं करती, आंदोलन रहेगा जारी : शिवचरण
नगर पालिका कर्मचारियों ने 6 अगस्त से हड़ताल शुरू की थी, जिसे अब 24 अगस्त तक बढ़ाया हुआ है। कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि जब तक सरकार उनकी पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली और समान काम-समान वेतन समेत मुख्य मांगों को लिखित में स्वीकार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों की सरकार से बातचीत चल रही है। जल्द शहर की सड़कों से कूड़ा उठवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
संदीप सोलंकी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कैथल

जाट स्कूल के सामने करनाल रोड पर पड़ा कूड़ा का ढेर। संवाद

जाट स्कूल के सामने करनाल रोड पर पड़ा कूड़ा का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed