{"_id":"6a8b368c8fb6aee56a01738b","slug":"strong-booths-are-the-hallmark-of-a-strong-organization-goyal-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154129-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान : गोयल
विज्ञापन
मासिक बैठक में भाग लेते भाजपा पार्टी के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
कैथल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से गीता भवन शक्ति केंद्र पर मासिक टिफिन बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख विकास सेठी ने की। बैठक में बूथ नंबर 145, 146, 147 और 148 के बूथ अध्यक्ष, पालक, बीएलए-2 सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। कार्यकर्ता नियमित रूप से जनता से संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं को फॉर्म नंबर 6 से नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, फॉर्म नंबर 7 से नाम हटाने या आवश्यक संशोधन और फॉर्म नंबर 8 से मतदाता विवरण में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए भी अभियान चलाने को कहा गया। हिमांशु गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प उत्सव में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
साथ ही मन की बात कार्यक्रम की बूथ स्तर पर नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रत्येक बूथ पर युवा, एससी, महिला, व्हाट्सएप, मन की बात, सोशल मीडिया और आईटी प्रमुख नियुक्त करने पर जोर दिया गया। बूथों पर संगठनात्मक रजिस्टर रखने और डेरों व आश्रमों के प्रमुखों की सूची तैयार कर शक्ति केंद्र को उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अमित सेठ, नवीन कुमार, विकास भटनागर, सतीश शर्मा, मुकेश सचदेवा, पारुल और बलदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।