फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA lays foundation stone for development works worth 1.18 crore in Pundri block.

Kaithal News: पूंडरी ब्लॉक में 1.18 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA lays foundation stone for development works worth 1.18 crore in Pundri block.
विकाय कार्यों का ​शिलान्यास करते हुए विधायक सतपाल जाम्बा। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक सतपाल जांबा ने विभिन्न गांवों में डी प्लान के तहत 1 करोड़ 17 लाख 61 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, स्वास्थ्य केंद्र, चौपाल और श्मशान घाट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।
विज्ञापन


जाम्बा में बनेंगी दो आईपीबी सड़कें
गांव जाम्बा में 24 लाख रुपये की लागत से दो आईपीबी सड़कों का निर्माण होगा। इनमें खेड़ी सिकंदर रोड से श्रीपाल के घर तक 12 लाख और ट्यूबवेल से बलविंदर सरदार के खेत होते हुए सतीश जाम्बा के फार्म तक 12 लाख रुपये की सड़क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाबड़ी और डीग में स्वास्थ्य व सड़क कार्य
गांव हाबड़ी में 16 लाख रुपये से दो कार्य होंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 लाख रुपये से चहारदीवारी और मरीजों के लिए पार्किंग शेड बनाया जाएगा। वहीं वाल्मीकि श्मशान घाट में छह लाख रुपये से लोहे की टीन शेड और पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। डीग में 13.70 लाख रुपये से वाल्मीकि मोहल्ले से सरकारी स्कूल तक गली और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में सीसी कार्य करवाया जाएगा।


अन्य गांवों में भी होंगे विकास कार्य
सिरसल में 11.38 लाख रुपये से सीसी सड़क, बदनारा में 12 लाख रुपये से सड़क और चौपाल में सीसी फर्श, सांच में 15 लाख रुपये से आंगनबाड़ी भवन, बुच्ची में 9.70 लाख रुपये से चौपाल में टीन शेड व सीसी पेवमेंट और फतेहपुर में पांच लाख रुपये से चौपाल की छत पर शेड बनाया जाएगा। भाना में 10.83 लाख रुपये से सड़क निर्माण के साथ प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए रसोई और शौचालय का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed