{"_id":"604a84808ebc3ed37a204567","slug":"teachers-husband-absconded-after-killing-wife-kaithal-news-knl638579141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की उसके अध्यापक पति ने की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की उसके अध्यापक पति ने की निर्मम हत्या
विज्ञापन
पाई रोड पर स्थित साईं कॉलोनी में बुधवार की देर रात शिक्षक पति ने 32 वर्षीय पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सुबह जेठानी ने जब शव को फर्श पर पड़ा देखा तो उसके हाथ पांव फूल गए। उसने तुरंत मृतका के परिजनों को सूचना दी। फिर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
मृतका के भाई गांव गोली जिला करनाल निवासी प्रदीप कुमार उर्फ दीपक ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके दो भाई हैं और एक बहन मुनेश उर्फ मनीषा थी। उसकी शादी लगभग 14 वर्ष पहले गांव कसान निवासी जयप्रकाश से हुई थी। उसकी बहन अपने परिवार के साथ पूंडरी की साईं कॉलोनी में रह रही थी। बहन के पास एक 13 वर्षीय लड़की और एक 9 वर्षीय लड़का है। उसका जीजा जयप्रकाश संस्कृत का अध्यापक है, जो गांव पाई के स्कूल में कार्यरत है। आरोप है कि जीजा अक्सर बहन के साथ झगड़ा करता रहता था। पहले हुए झगड़ों को लेकर उनकी पंचायत भी हुई थी और पंचायत में दोनों पक्षों का फैसला हो गया था। अब फिर कई दिनों से उसकी बहन के साथ जीजा झगड़ा कर रहा था। 10 मार्च को उसकी बहन का फोन आया था कि उसके साथ जयप्रकाश झगड़ रहा है। परिवार वालों ने मुनेश को समझाया कि 11 मार्च को वे पूंडरी आकर बातचीत कर लेंगे और वहां आकर जयप्रकाश को समझा देंगे। इसके बाद 11 मार्च को उनके पास बहन की जेठानी का फोन आया कि मुनेश उर्फ मनीषा का शव मकान के नीचे वाले कमरे में फर्श पर पड़ा है। सूचना पाकर परिजन सांई कॉलोनी पूंडरी में उसकी बहन के मकान पर पहुंच गए। वहां देखा कि मनीषा का शव बेड के पास फर्श पर नीचे पड़ा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान थे। फर्श व आस पास में खून के छींटे पड़े थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके जीजा ने घरेलू विवाद के चलते किसी हथियार से वार कर उसकी बहन की हत्या की है। एसएचओ निर्मल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खून से लिखी गई एक लाइन से स्पष्ट हो रहा है कि पति को महिला के चरित्र पर शक था और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।