{"_id":"6a4d5025916f43f96d0d380f","slug":"tax-evasion-worth-lakhs-in-the-id-game-eos-irregularities-exposed-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151956-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईडी के खेल में लाखों का टैक्स चोरी, ईओ की अनियमितता उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईडी के खेल में लाखों का टैक्स चोरी, ईओ की अनियमितता उजागर
विज्ञापन
सात जुलाई को प्रकाशित समाचार
कैथल। नगर परिषद में प्राॅपर्टी आईडी के खेल में लाखों के प्रॉपर्टी टैक्स चोरी होने की आशंका जताई गई है। नगर आयुक्त की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सांठगांठ के खेल में कई प्रॉपर्टी मालिकों का टैक्स असल राशि से कम कर दिया गया।
इस पूरे खेल में लोगों की मूल प्रापर्टी आईडी को दूसरों के नाम पर चढ़ा दिया गया। इस हेरफेर के जरिये मुख्य संपत्ति धारकों के रिकॉर्ड गायब कर दिए गए या उनके डाटा को बदल दिया गया। नगर आयुक्त की प्राथमिक जांच में ईओ की अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने ईओ पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के लिए नगर निकाय मुख्यालय को पत्र लिखा है।
साथ ही मामले की तह तक जाने और गड़बड़ी से पर्दा उठाने के लिए जांच बैठा दी है। जांच में यह पता किया जाएगा कि कितनी राशि का और किस-किस का टैक्स कम किया गया है।