{"_id":"6b07245d54120f47f3068d83","slug":"take-special-precautions-when-driving-in-fog-use-low-beam-light-use-punit-dhiman-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158402-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में वाहन चलाते समय बरतें विशेष सावधानी, लो बीम लाइट का करें इस्तेमाल : पुनीत धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में वाहन चलाते समय बरतें विशेष सावधानी, लो बीम लाइट का करें इस्तेमाल : पुनीत धीमान
विज्ञापन
सतपाल।
कैथल। हनुमान वाटिका में सड़क सुरक्षा के लिए आईडीटीआर कैथल के प्रशिक्षण व सड़क सुरक्षा प्रबंधक पुनीत धीमान ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को धुंध में सुरक्षित सफर करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि धुंध के दौरान वाहन चलाते समय सबसे जरूरी है कि चालक अपनी गति नियंत्रित रखें। तेज रफ्तार से वाहन चलाने और जल्दबाजी में ओवरटेक करने से बचना चाहिए। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखनी चाहिए।
धुंध के दौरान वाहन की हेडलाइट लो बीम पर रखनी चाहिए। धीमान ने कहा कि धुंध में अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आने वाले वाहन की टक्कर होने का खतरा रहता है। इसलिए वाहन रोकने से पहले इंडिकेटर या अन्य उचित संकेत दें। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कम दृश्यता में सामने से आने वाले वाहनों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। इस मौके पर बीरभान, राजेश , रणदीप, मनोज, बनबीर, राजेंद्र, सरूप सिंह, भाना राम, राजकुमार, बलजीत और बंटी उपस्थित रहे।
सफर शुरू करने से पहले वाहन की जांच जरूरी
उन्होंने बताया कि सर्दियों में सफर शुरू करने से पहले वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक, टायर और वाइपर की जांच जरूर करनी चाहिए। खराब लाइट और ब्रेक दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वाहन पर रिफ्लेक्टर लगे होने चाहिए, ताकि कम दृश्यता में दूसरे वाहन चालकों को वाहन दिखाई दे सके। इसके अलावा सड़क पर लगे यातायात संकेतों और नियमों का पालन करना भी जरूरी है। लोगों से अपील की कि वे धुंध के मौसम में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों की अनदेखी न करें।-- -- -
विज्ञापन
ये बोले लोग
- रामेश्वर फौजी नीमवाला ने बताया कि धुंध का समय शुरू हो चुका है लेकिन सड़कों के गड्ढे तक भरे नहीं गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होना लाजिमी है।
- रणधीर ने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभी तक सड़कों पर सफेद पट्टियां तक नहीं लगाई गई हैं। इससे रात के समय हादसा होने की आशंका रहती है।
- मनोज ने कहा कि प्रशासन को समय रहते सड़क सुरक्षा से संबंधित काम पूरे करने चाहिए ताकि धुंध के समय पर हादसों की आंशका कम हो।
- सतपाल ने सड़क सुरक्षा के नियमों को केवल जानकारी तक सीमित न रखकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
-- -- -- -
सड़क सुरक्षा प्रबंधक पुनीत धीमान ने 20 प्रमुख यातायात संकेत और उनके अर्थ बताए।
- लाल बत्ती – रुकें।
- पीली बत्ती – सावधान रहें।
- हरी बत्ती – आगे बढ़ें।
- नो एंट्री – प्रवेश वर्जित।
- वन-वे – एक तरफा रास्ता।
- यू-टर्न निषेध – यू-टर्न लेना मना है।
- नो पार्किंग – वाहन खड़ा करना मना है।
- नो स्टॉपिंग – वाहन रोकना मना है।
- गति सीमा – निर्धारित गति से चलें।
- हॉर्न निषेध – हॉर्न बजाना मना है।
- स्कूल आगे – स्कूल क्षेत्र है।
- अस्पताल आगे – अस्पताल नजदीक है।
- पैदल यात्री क्रॉसिंग – पैदल यात्रियों को रास्ता दें।
- रेलवे क्रॉसिंग – आगे रेलवे फाटक है।
- संकरा पुल – आगे पुल संकरा है।
- फिसलन भरी सड़क – सावधानी से चलें।
- दायां मोड़ – आगे दाईं ओर मोड़ है।
- बायां मोड़ – आगे बाईं ओर मोड़ है।
- आगे रास्ता बंद – आगे मार्ग बंद है।
- ओवरटेक निषेध – दूसरे वाहन से आगे निकलना मना है।
विज्ञापन
धुंध के दौरान वाहन की हेडलाइट लो बीम पर रखनी चाहिए। धीमान ने कहा कि धुंध में अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आने वाले वाहन की टक्कर होने का खतरा रहता है। इसलिए वाहन रोकने से पहले इंडिकेटर या अन्य उचित संकेत दें। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कम दृश्यता में सामने से आने वाले वाहनों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। इस मौके पर बीरभान, राजेश , रणदीप, मनोज, बनबीर, राजेंद्र, सरूप सिंह, भाना राम, राजकुमार, बलजीत और बंटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सफर शुरू करने से पहले वाहन की जांच जरूरी
उन्होंने बताया कि सर्दियों में सफर शुरू करने से पहले वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक, टायर और वाइपर की जांच जरूर करनी चाहिए। खराब लाइट और ब्रेक दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वाहन पर रिफ्लेक्टर लगे होने चाहिए, ताकि कम दृश्यता में दूसरे वाहन चालकों को वाहन दिखाई दे सके। इसके अलावा सड़क पर लगे यातायात संकेतों और नियमों का पालन करना भी जरूरी है। लोगों से अपील की कि वे धुंध के मौसम में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों की अनदेखी न करें।