फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tabs will be taken back from children who get software installed from outside

Kaithal News: बाहर से सॉफ्टवेयर डलवाने वाले बच्चों के वापस लिए जाएंगे टैब

Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tabs will be taken back from children who get software installed from outside
कैथल। शिक्षा विभाग अब उन बच्चों से टैबलेट वापस लेगा, जिन्होंने बाहर से सॉफ्टवेयर डलवाया है और पढ़ाई के अलावा अन्य चीजों में उपयोग करते हैं। इससे बच्चों को मन पढ़ाई से हट गया है। पंचायतों ने भी सरकार का टैबलेट वापस लेने का प्रस्ताव भी भेजा था।
विज्ञापन


बीते दिनों जिले की चार पंचायतों ने टैबलेट वापस लेने का मुद्दा उठाया था और सरकार को टैबलेट वापस लेने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के माध्यम से उन्होंने सरकार से मांग की थी कि बच्चे टैबलेट से पढ़ाई कम करते हैं और गेम्स अधिक खेलते हैं। इससे बच्चों का मानसिक विकास रुक गया है। अब टैबलेट वापस लेने के मामले में सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों का निर्देश दिए गहैं कि सभी बच्चों के टैबलेट की जांच की जाए। जिन बच्चों ने टैबलेट में बाहर सॉफ्टवेयर डलवाया उनसे वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले की गुहणा , रोहेड़ा, पाई व करोड़ा की ग्राम पंचायत का कहना था कि टैबलेट में सॉफ्टवेयर डलवाकर बच्चे असभ्य वीडियो व असभ्य फोटो की ओर आकर्षित होते हैं। इससे उनका ध्यान पढ़ाई से हट गया है और व्यवहार में भी बदलाव हुआ है।बच्चों परिवारजनों का भी कहना नहीं मानते हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों को दिए गए टैबलेट की जांच की जाएगी। जिन बच्चों ने बाहर से सॉफ्टवेयर डलवाया है उन बच्चों से टैबलेट वापस लिया जाएगा। बच्चाें को पढ़ाई के लिए ही टैबलेट दिए गए हैं। यदि कोई इसका गलत प्रयोग करता है तो वापस लिए जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed