फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers have been calling upon the Zila Parishad President and the MLA for four days; resentment has mounted as they have failed to visit the protest site.

Kaithal News: 4 दिन से जिला परिषद अध्यक्ष और विधायक को बुला रहे ग्रामीण, धरनास्थल पर नहीं पहुंचने से बढ़ा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers have been calling upon the Zila Parishad President and the MLA for four days; resentment has mounted as they have failed to visit the protest site.
04 ढांड 01 जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए चंदलाना के ग्रामीण
ढांड। ढांड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी गांव चंदलाना से होकर गुजर रही ड्रेन में डाले जाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। लगातार धरना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल और हलका पुंडरी विधायक सतपाल जांबा के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से दोनों जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर उन्हें धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनने का आग्रह किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक दोनों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का इस गंभीर मुद्दे पर धरनास्थल तक नहीं पहुंचना उन्हें बेहद अखर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- गंभीरता नहीं दिखा रहे जनप्रतिनिधि
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को उन्होंने अपना वोट इसलिए दिया था कि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाया जा सके और जरूरत के समय ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा हो। ग्रामीण अपनी जमीन, खेतों और पर्यावरण से जुड़ी समस्या के लिए पिछले आठ दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं, फिर भी बार-बार बुलाने के बावजूद जनप्रतिनिधियों का मौके पर नहीं पहुंचना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने कहा कि चार दिन से लगातार निमंत्रण और संपर्क के बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं है। यह दर्शाता है कि उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ढांड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी गांव चंदलाना से होकर गुजरने वाली ड्रेन में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो धरना रहेगा जारी
ग्रामीणों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की बात सुनने और समस्या का उचित समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed