फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   syl issiue, hsgpc, announced, support, kaithal

एसवाईएल का पानी लाने वाले दल का समर्थन करेगी एचएसजीपीसी

Wed, 07 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 07 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
syl issiue, hsgpc, announced, support, kaithal
कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने किया एलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हरियाणा में एसवाईएल का पानी दिलाने के लिए जो भी राजनैतिक दल आगे आएगा उसका पूरा समर्थन किया जाएगा। मंगलवार को गुरुद्वारा छटी एवं नौंवी पातशाही चीका में पत्रकारों से बात करते हुए झींडा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह बात साबित कर दिया है कि हरियाणा द्वारा एसवाईएल को चालू करने की मांग सही है और पंजाब सरकार हरियाणा के साथ गलत कर रही है। झींडा ने कहा कि पंजाब के राजनैतिक दल केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए दोनों प्रदेशों के जनता के बीच जहर घोल रहे थे।
विज्ञापन


नोट बंदी पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ हैं। नोट बंदी को लेकर उनकी नीयत बिल्कुल ठीक है लेकिन नीति सही नहीं रही है। यह केवल यूपी के चुनाव को देखते हुए जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। चुटकी लेते हुए उन्होंने बाबा रामदेव को देश का सबसे अमीर आदमी बताया। झींडा ने कहा कि आप कोई भी टेलीविजन चैनल खोल लीजिए, वहां पर बाबा रामदेव किसी ना किसी प्रोडक्ट की ऐड करते नजर आ जाएंगे। बाबा रामदेव पर नोट बंदी का किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


आठ दिसंबर को होने वाले सरबत खालसा पर झींडा ने कहा कि इस कार्यक्रम पर रोक लगाकर प्रकाश सिंह बादल ने साबित कर दिया है कि वे सिखों के सबसे बड़ दुश्मन है। केवल अपनी राजनीति साधने के लिए बदल किसी भी हद तक गिर सकते हैं। जिस जगह पर सरबत खालसा होना था वहां पर श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश करवाया गया है। लेकिन सरकार के आदेशों पर प्रशासन ने वहां पर संगत के पहुंचने पर रोक लगाई हुई है। इस अवसर पर उनके साथ अवतार सिंह चक्कू, हरप्रीत सिंह नरूला, जगदेव सिंह, जोगा सिंह, स्वर्ण सिंह, कुलवंत सिंह, रेशम सिंह, मासटर दर्शन सिंह, मेजर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed