फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sword and toy gun recovered from the Mahant's room.

Kaithal News: महंत के कमरे से तलवार व खिलौना बंदूक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sword and toy gun recovered from the Mahant's room.
कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित डेरा बाबा राजपुरी में न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को थाना सदर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हत्या के मामले में जिला जेल में बंद महंत दुजपुरी उर्फ धर्मेंद्र के विश्राम कक्ष से 639 ग्राम चरस बरामद हुई। तलाशी के दौरान खिलौना बंदूक और एक तलवार भी मिली है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार कैथल रविंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम डेरा बाबा राजपुरी पहुंची। टीम में थाना सदर प्रभारी के साथ ही हल्का पटवारी और कानूनगो भी शामिल रहे।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान गांव के लोग भी डेरा परिसर में मौजूद रहे। पुलिस ने सबसे पहले डेरे में बने महंत दुजपुरी के कक्ष की तलाशी ली। यहां से सोने-चांदी के आभूषण, रुपयों की माला, कुछ कागजात, एक तलवार और खिलौना बंदूक मिली। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने बरामद सामान को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने महंत के विश्राम कक्ष की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बनी अलमारी के अंदर एक दरवाजे के पीछे पॉलीथिन में काले रंग का पदार्थ मिला। जांच करने पर यह पदार्थ चरस पाया गया। पॉलीथिन सहित चरस का वजन 639 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने भी पदार्थ को सूंघकर उसके चरस होने की पुष्टि की।

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि इस विश्राम कक्ष में महंत दुजपुरी उर्फ धर्मेंद्र ही रहता था और किसी अन्य को वहां जाने की अनुमति नहीं थी। ग्रामीणों ने महंत पर नशा करने और चरस बेचने का आरोप भी लगाया। डीएसपी ने बताया कि महंत दुजपुरी डेरे में एक अन्य महंत की हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed