फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunshine during the day and increased coolness in the morning and evening

Kaithal News: दिन में खिली धूप और सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

Sun, 23 Nov 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day and increased coolness in the morning and evening
दोपहर के समय पर पिहेवा चौक पर खिली तेज धूप
कैथल। तापमान में गिरावट से सुबह व शाम ठंडक बढ़ने लगी है। शनिवार को पूरे दिन धूप खिली रही। हालांकि सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई है। अगर तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होती है तो ठंडक पूर्ण रूप से दस्तक देगी। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद कई दिनों से ठंड बढ़ रही है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई। इसी बीच बादलों के कारण ठंडक पहले की अपेक्षा कम महसूस हुई। ठंड से बचने के लिए लोग पार्कों और घरों की छतों पर धूप सेकते नजर आए। वहीं किसानों ने रबी की फसलों की बुवाई का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

--------
गेहूं की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल
गेहूं की बिजाई के लिए औसतन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस की आवश्यकता होती है। मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल है। जिले के मौसम समवन्य अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि जिले में मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील रहने का अनुमान की संभावना है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने का अनुमान है। कुछ एक स्थानों पर बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed