फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sumit Kundu first in 100 meter race in men's category

Kaithal News: पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड में सुमित कूंडू प्रथम

Thu, 15 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sumit Kundu first in 100 meter race in men's category
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डा. बीआर कंबोज तथा छात्र कल्याण निदेशक हिसार मदन लाल खीचड एवं अभियंता जितेंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डा. ओपी चौधरी ने की।

डॉ. एसआर वर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड में सुमित कूंडू ,200 मीटर में सुमित व 400 मीटर में सुमित कूंडू, 1500 मीटर तथा 5000 मीटर दौड में गौरव विजेता रहे। 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में सुमित कूंडू, विनय कुमार, देव व अंकित यादव की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन


लांग जंप में विनय कुमार, शाटपुट थ्रो में रौनक सिंह डिस्कस थ्रो में विनय कुमार व जेवलिन थ्रो में विनय कुमार विजेता रहे। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में 100 मीटर 200 मीटर तथा लांग जंप में भूमिका प्रथम,400 मीटर दौड़ में अमृता, शाटपुट व डिस्कस थ्रो में कृतिका विजेता रही। 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में मीनाक्षी, निशा, स्वीटी और भूमिका की प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ श्रेणी में 100 मीटर दौड़ में 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में डॉ. सुमित सैनी तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. परविंद्र बाल्यान विजयी रहे। कुलपति डा. बीआर कंबोज ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ मन का शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed