फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   students protest, road jam, bus not stop, kaithal

बसें न रुकने और विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन न होने से भड़के विद्यार्थी

Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
students protest, road jam, bus not stop, kaithal
हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस न रुकने व विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन न होने के कारण अंबेडकर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुबह कक्षाओं का बहिष्कार कर हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक लगे जाम के बाद भी पुलिस बल मौके पर नहीं पहुुंची। विद्यार्थियों की मांग पर रोडवेज जीएम ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। विद्यार्थियों ने रोडवेज व कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


बस की छत पर बैठे विद्यार्थियों को करंट लगने से फूटा गुस्सा
 कॉलेज में सुबह के सत्र में दो बसें आती है। विद्यार्थी अधिक होने के कारण कुछ छात्र बस की छत पर बैठ गए। स्कूल के गेट पर बिजली की लाइन निकलती है, जिससे ऊपर बैठे बीएससी के छात्र अनिल व बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र अमनदीप को करंट लग गया। उनको कॉलेज के एक प्रोफेसर ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अमनदीप को जल्द ही छुट्टी दे दी गई लकिन अनिल के पांव में करंट लगने के कारण अधिक चोट आई है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद विद्यार्थी एकत्रित हुए उन्होंने कॉलेज प्रशासन के सामने बसों की मांग रखी। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के सामने विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन न होने व बसों के न रुकने को लेकर भी रोष प्रकट किया। इसके बाद विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए कॉलेज के गेट पर आकर बैठ गए। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को 15 मिनट का समय दिया और कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह हिसार चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर देंगे। इसके बावजूद जब किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिला तो उन्होंने जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के बाद जीएम रोडवेज रामकुमार वहां पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्या का हल करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में नहीं है कोई रिकॉर्ड
कई विद्यार्थियों ने बताया कि वे बीएससी, बीकॉम, बीएससी आईटी के द्वितीय व तृतीय वर्ष में पहुंच चुके हैं, उनको आज तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला है। जिसके कारण उनकी एक भी डीएमसी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि वह कई बार कॉलेज प्रिंसिपल, क्लर्क से मिल चुके हैं। कॉलेज का कोई भी कर्मचारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में उनको समझ नहीं आ रहा है वे जाएं जो जाएं कहां?

डेढ़ घंटा लगा जाम, नहीं पहुंची पुलिस
डेढ़ घंटे तक लगे जाम के बाद भी वहां पर विद्यार्थियों को समझाने के लिए पुलिस नहीं पहुंची। ऐसे में विद्यार्थियों की वाहन चालकों से खूब बहस हुई। जाम के कुछ समय के बाद पुलिस पीसीआर वहां पर पहुंची।

कॉलेज के सामने बस न रुकने के कारण विद्यार्थियों ने जाम लगाया था। विद्यार्थियों की समस्या का हल कर दिया गया है। सुबह व शाम को बस रोकने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

रामकुमार, जीएम रोडवेज

विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के लिए कॉलेज से एक कर्मचारी गया हुआ है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन करवा दिए जाएंगे। विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से निपटाया जाएगा।
ऋषिपाल बेदी, प्रिंसिपल अंबेडकर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed