फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   started cleaning plan in Night in kaithal

पूरे शहर में शुरू हो रात्रि सफाई योजना

Sat, 10 May 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sat, 10 May 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
started cleaning plan in Night in kaithal
शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


यहां-यहां अव्यवस्था का आलम
छात्रावास रोड, महेश चौक, अमरगढ़ गामड़ी, बैंक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, करनाल रोड, नानकपुरी कॉलोनी, राम नगर, ऋषि नगर, खुराना रोड, नेहरू गार्डन, पटेल नगर, जलंधरिया मोहल्ला, पुराना बस स्टेंड पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। गंदगी के ढेरों के कारण लोगों इन स्थानों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


फलों की रेहड़ियों से फैल रही गंदगी
शहर वासी मोहन लाल, विजय बोहत, दीपक, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार सैनी, अनुज कुमार, बिटटू क्योड़क, पुनीत कुमार, अमन शर्मा, शेखर कुमार, दीपक, धर्मबीर सैनी, योगेश कुमार ने बताया कि शहर लगे गंदगी के ढेरों के कारण मच्छर व मक्खियों की भरमार है। गंदगी के ढेरों से बहुत गंदी बदबू आती है। जिसके कारण वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर वासियों ने बताया कि कूडे़दान कूडे़ से भर जाते लेकिन कई दिनों तक इसे तक नहीं उठाया जाता। उन्होंने बताया कि हल्की बरसात के दिनों और गंदगी के कारण वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर की अधिकतर सड़कों का यही हाल है। करनाल रोड, छात्रा वास रोड लगे गंदगी ढेरों के कारणा दुकानदारों में भी काफी रोष है। दुकानदार अशोक कुमार, संदीप कुमार गोयल, भारत सिंह, मनोज कुमार ने बताया महेश चौक पर करीब 50 फलों व सब्जियों की रेहड़ियां लगती हैं। रेहड़ी संचालक  फलों व सब्जियों के बचे अवशेषों का महेश चौक पर डालते है। गंदे फलों व सब्जियों के कारण उनमें से दुर्गंध आने लगती है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर पकड़ा लेकर निकलना

पड़ता है।

पूरे शहर में रात्रि सफाई शुरू करवाए जाने की मांग
शहरवासी निशांत, राजेश, रामकुमार, अशोक कुमार ने कहा कि चंदाना गेट, पुराने अशोका सिनेमा रोड, प्रताप गेट सहित पूरे शहर में रात्रि सफाई व्यवस्था शुरू करवाई जाए, ताकि शहर में से गंदगी साफ होती रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed