फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stamp sellers appealed to the government to increase the limit

Kaithal News: स्टांप विक्रेताओं ने सरकार से लगाई लिमिट बढ़ाने की गुहार

Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Stamp sellers appealed to the government to increase the limit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। ऑल हरियाणा स्टांप विक्रेता एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सीवन में स्टांप विक्रेताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर स्टांप विक्रेताओं ने सरकार से स्टांप पेपर निकालने की लिमिट बढ़ाने की मांग की।

सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रदेश में स्टांप विक्रेता सरकार के लिए राजस्व एकत्र करने का कार्य कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। स्टांप विक्रेताओं की लिमिट काफी लंबे समय से 10 हजार रुपये का स्टांप पेपर निकालने की है लेकिन इस सीमा के कारण उनका रोजगार भी नहीं चल पा रहा है। महंगाई अधिक हो गई है और स्टांप विक्रेताओं का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। अब तो निजी केंद्र वाले भी स्टांप पेपर निकाल कर बेच रहे हैं जिसके कारण स्टांप विक्रेताओं को रोजगार का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि स्टांप विक्रेताओं की लंबित मांग लिमिट बढ़ाने की है उसे सरकार जल्द पूरा करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई है। निजी दुकानों से स्टांप लेने वाले लोग एक ही स्टांप का प्रयोग कई जगह कर सकते हैं, क्योंकि वह उसकी फोटो कॉपी निकाल लेते हैं परंतु स्टांप विक्रेताओं द्वारा बेचे गए स्टांप का रिकॉर्ड रखा जाता है। इस अवसर पर मेहरदीन, दयानंद, हरबंस सिंह, महवीर मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। ठंड व शीतलहर के बीच 34वें दिन भी पटवारी और कानूनगो ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा और हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते रजिस्ट्री, इंतकाल और गिरदावरी का कार्य ठप पड़ा रहा। पटवारियों ने कहा कि जब तक वेतन विसंगति दूर नहीं होती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रधान दिलबाग सिंह ढुल ने कहा कि सरकार पटवारियों के साथ नाइंसाफी कर रही है। सरकार ने एक जनवरी 2016 से पे ग्रेड देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर रही है। जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं


करती, सभी पटवारी गिरदावरी का बहिष्कार जारी रखेंगे। महासचिव सुखविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार अपना वादा पूरा

करे, ताकि आमजन का काम सुचारू

हो सके।

इस मौके पर कानूनगो हेमंत शर्मा, रमेश कुमार, पूर्व प्रधान राजा राम, दलबीर सिंह, परवीन कुमार, कृष्ण कुमार, सन्नी देओल, मनदीप सिंह, देवी दयाल, राजेश एडवोकेट व जयकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed