फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Staging of friendship between Ram and Sugriva

Kaithal News: राम और सुग्रीव की मित्रता का मंचन

Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Staging of friendship between Ram and Sugriva
सीवन। माता बाहर वाली मंदिर परिसर में मां बाहर वाली ड्रामेटिक रंगमंच क्लब की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात्रि राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध की लीला मंचन किया।
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला मंचन का उद्घाटन शैली विक्रम मुंजाल, बबला सैनी, प्रवीन हंस, मा. संजय सैनी ने रिबन काटकर किया। रामलीला मंचन को लेकर आजाद सुरेश सैनी ने बताया लीला के दौरान स्वर्ण मृग मरीचिका न मिलने पर राम व लक्ष्मण पंचवटी लौटते हैं। जहां सीता हरण के बाद उन्हें खोजते हुए दोनों भाई भील सबरी के घर पहुंचते हैं। जहां सबरी असीम प्रेम में श्रीराम को जूठे बेर खिलाती है औ भक्त के भाव में विह्वल श्रीराम बेर खाते हैं।
विज्ञापन


तत्पश्चात राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ माता सीता को ढूंढ़ते हुए किष्किंधा पर्वत पर पहुंचते है, जहां हनुमान से भेंट होने के साथ ही सुग्रीव से मित्रता हो जाती है। सुग्रीव श्रीराम को बाली द्वारा किये गये अत्याचारों से अवगत कराते हैं। उनके कहने पर सुग्रीव, बाली को युद्ध के लिए ललकारते हैं। प्रथम बार तो वो बाली से परास्त होकर चले आते हैं। भगवान राम पुनः युद्ध के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार में प्रभु स्वयं पेड़ की ओट से बाली का वध कर देते हैं। पूरे लीला के दौरान रामलीला स्थल पर जय श्रीराम का जयघोष गूंजता रहा। रामलीला में मंच संचालन बंटी सैनी ने किया। इस मौके पर राजीव सैनी, वीरभान सैनी, सुनील सैनी, शिवलाल सैनी, सन्नी सैनी, रोशन सैनी, विनोद बहल, मुकेश कुमार, श्याम सुंदर भारती सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed