फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Srav kramchari sangh gave memorandum to MLA

सर्व कर्मचारी संघ ने विधायक को सौंपा अपनी मांगों का ज्ञापन

Tue, 09 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पूंडरी
अमर उजाला ब्यूरो/पूंडरी Updated Tue, 09 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Srav kramchari sangh gave memorandum to MLA
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर ब्लाक प्रधान कृष्ण करोड़ा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कर्मचारी किसान भवन में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बाद अपनी मांगों का ज्ञापन हलका विधायक दिनेश कौशिक की अनुपस्थिति में उनके पीए को सौंपा।
विज्ञापन


किसान भवन में बैठक का मंच संचालन ब्लाक सचिव बलजीत नैन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले किए गए वायदों को पूरा करने में नाकाम हो रही है। वर्तमान सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति को होल्ड पर रखकर कच्चे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने में जुट गई है। निजीकरण और आउट सोर्सिंग की नीतियों को तेज कर दिया गया है। सत्ता में आने से पहले पंजाब के समान वेतनमान देने का वायदा करने वाली सरकार ने पंजाब के समान वेतनमान देना तो दूर धरना, प्रदर्शनों, हड़ताल व सामूहिक अवकाश लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


वर्कलोड बढ़ने व भर्ती न होने के चलते कर्मचारियों पर काम का बोझ निरंतर बढ़ रहा है। जिला सचिव जरनैल सिंह ने मांग करते हुए दो वर्षों की सेवा पूरी कर चुके सभी अनियमित कर्मचारियों को पक्का किया जाए और नई पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी स्कीम लागू की जाए। इन्हीं सभी मांगों का ज्ञापन कर्मचारियों ने विधायक के माध्यम से सरकार को भी भेजा। इस मौके पर बलवान सोलंकी, जिले शर्मा, अशोक, दर्शन, रामजुआरी,  बलवान मुंदड़ी, संतोष देवी, पालाराम व लख्मीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed