फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, silver medel, welcome player, kaithal

राष्ट्रीय स्तर पर जीता पदक, हुआ अभिनंदन

Sat, 29 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 29 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
sports, silver medel, welcome player, kaithal
कुशलवीर का भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा गन्नौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के 400 व 800 मीटर रेस में रजत पदक हासिल करने वाले एमडीएन स्कूल के छात्र कुशलवीर का कलायत पहुंचने पर स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक डा. विजय कंसल, रामगढ़ गांव के सरपंच, पंचों व गणमान्य लोगों ने स्कूल परिसर में विजेता का सम्मान किया। बाद में विजयी जलूस निकालते हुए गांव रामगढ़ पांडवा के लोग ढोल ताशे के साथ कुशलवीर को गांव में ले गए। गांव में पहुंचने पर भी विजेता छात्र का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। कुशलवीर ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने पिता दिलबाग सिंह के प्रोत्साहन व स्कूल प्रबंधन को दिया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रबंध निदेशक डा. विजय कांसल ने कुशल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कुशलवीर से उनके स्कूल को बहुत अपेक्षाएं हैं। जिस तरह से अपना बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए कुशल ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता वह उनके स्कूल ही नहीं बल्कि कलायत खंड व जिला कैथल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप 51 सौ रुपये के साथ खेल किट प्रदान की। साथ में यह भी घोषणा की कि कुशलवीर को तराशने में स्कूल पूरा खर्च करेगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच गुरुदेव सिंह, मौजूदा सरपंच ऋषिपाल, सूबे सिंह, कुलदीप सिंह, सुखबीर सिंह, दीप, जोगेंद्र, बंसीलाल, किशन लाल, मंजीत पूनिया, बलजीत,  राजेश, कुलदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed