फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports

खेल में सुधार के लिए ग्रास रुट लेवल से तैयारियों के लिए बनाई जाएगी योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
sports
हरियाणा में खेल व खिलाड़ियों की स्थिति में सुधार के लिए ग्रास रुट लेवल पर काम करना होगा। अभी तक देखने में आया है कि मेडल जीतने पर इनाम की बौछार खिलाड़ी पर हो जाती है। लेकिन खेल की शुरुआत में खिलाड़ियों को काफी दिक्कत आती है। ग्रामीण बैकग्राउंड से हो या शहरी, अधिकतर खिलाड़ियों के माता-पिता आर्थिक रुप से इतने सक्षम नहीं होते। जिस कारण अधिकतर खिलाड़ी खेल के उस लेवल तक नहीं पहुंच पाते, जहां तक वे पहुंचने में सक्षम होते हैं। इसीलिए मैं माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसी योजना पर काम करूंगा, जिससे कि ग्रास रंट लेवल पर खिलाड़ियों को सुविधा दी जा सके। यह जानकारी पिहोवा से विधायक चुने गए अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पीएम मोदी जहां वोट की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में फैसले ले रहे हैं। वहीं सीएम मनोहर लाल भी अपनी दूसरी पारी में जमीनी स्तर से काम-काज में जुटे हैं। पिहोवा, कैथल व कुरुक्षेत्र धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उनका विशेष फोकस इन क्षेत्रों पर रहेगा। खिलाड़ियों के लिए विशेष योजना के सवाल पर कहा कि ग्रास रुट पर काम करने की जरूरत है। कैथल के गांव हाबड़ी हो या कुरुक्षेत्र के शाहबाद में हॉकी खिलाड़ी हों या कोई अन्य गांव, जहां खेलों की नर्सरियां हैं। उनके विकास के लिए उनकी कई योजनाएं हैं। जिनका खुलासा वे समय आने पर करेंगे।
विज्ञापन

युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन को कैसे रोकेंगे, के सवाल पर पिहोवा के विधायक संदीप सिंह ने कहा कि 10वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल स्तर पर ही नशे को लेकर जानकारी देने की योजना के लिए वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर काम शुरू करवाएंगे। पंजाब सीमा से सटे कुछ क्षेत्रों में नशे की ज्यादा बातें सुनाईं देती हैं, खेल के माध्यम से इस समस्या से निपटने पर उनका मुख्य फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व पुरुष हॉकी को ओलंपिक का टिकट मिलने पर ओलंपिक में प्रदर्शन की उम्मीद पर उन्होंने कहा कि यह बड़ी उपलब्धियां हैं महिला हॉकी व पुरुष हॉकी के लिए। हमारी पुरुष हॉकी टीम अभी टॉप-6 में है। हमारा प्रयास है कि यह टॉप 4 में हो। वर्ष 2020 ओलंपिक के लिए हमारी तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। लेकिन मैं समझता हूं कि हमें वर्ष 2024 ओलंपिक की तैयारियों के लिए फोकस करना चाहिए। ताकि उसमें ओर बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed