{"_id":"60a2d2858ebc3ea09d756a18","slug":"six-died-from-corona-found-124-new-positive-case-kaithal-news-knl702537106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से छह की मौत, 124 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से छह की मौत, 124 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 124 नए मामले सामने आए हैं। लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण 100 से 150 की संख्या तक रुका है, लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं सोमवार को 140 लोग महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के अलग-अलग जगहों से कोरोना से संक्रमित 124 नए केस सामने आए हैं। अब तक 218 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को जिला में कोरोना से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। मृतकों में काकोत निवासी 68 वर्षीय पुरुष, सीवन निवासी 54 वर्षीय पुरुष, सलेमपुर निवासी 52 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय बिरथे बाहरी निवासी महिला, बलबेहड़ा निवासी 72 वर्षीय पुरुष जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था। इसी प्रकार होम आइसोलेशन में रह रहे 65 वर्षीय कौल निवासी पुरुष की मौत हुई है।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि सोमवार तक को 140 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 3, शाह अस्पताल से 9, सिग्नस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 126 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 9 हजार 811 कोरोना के मरीजों में से 8 हजार 784 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 809 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 27 हजार 333 में से 2 लाख 17 हजार 146 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में 806 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 354 व्यक्तियों में से 7 हजार 748 ठीक हो चुके हैं।