{"_id":"617ee8714f486a2dc6711047","slug":"silver-lakshmi-ganesh-idols-adorned-in-the-market-for-gifting-kaithal-news-knl883346136","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपहार में देने के लिए बाजार में सजीं चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपहार में देने के लिए बाजार में सजीं चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
विज्ञापन
Silver Lakshmi-Ganesh idols adorned in the market for gifting
- फोटो : Kaithal
उपहार में देने के लिए बाजार में सजीं चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
दीपोत्सव से पूर्व चांदी के गिफ्ट आइटम से जगमगा रहा सर्राफा बाजार
फोटो नंबर-23
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दीपोत्सव से पूर्व सर्राफा बाजार चांदी के गिफ्ट आइटम से जगमगा रहा है। बाजार में हर तरफ चांदी के गणेश, लक्ष्मी, सिक्के खनक रहे हैं। दीपावली पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश से पूजा करना शुभ माना जाता है। चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की त्योहार पर सर्वाधिक खरीदारी होती है। ग्राहकों के बजट के अनुसार हर प्रकार की गुणवत्ता पूर्ण आइटम बाजार में उपलब्ध है। दिवाली के बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। त्योहार और विवाह दोनों के लिए मंदिर भी मार्केट में आया हुआ है। जिसमें लक्ष्मी, गणेश सहित कई देवी देवताओं के चित्र है। लोग उपहार में मूर्तियां भी देते हैं।
इस बार सिल्वर इलेक्ट्रोफॉर्मिंग से बनाए गए लक्ष्मी गणेश सर्वाधिक पसंद किए जा रहे हैं। इसे तैयार करने के लिए खांचा कंप्यूटर से तैयार किया जाता है। खांचे में 100 प्रतिशत शुद्ध चांदी को भर दिया जाता है। खांचा गलाकर हटाने के बाद मूर्ति का स्वरूप आ जाता है। पॉलिश के बाद मूर्ति तैयार हो जाती है। श्रवण ने बताया कि लक्ष्मी गणेश के सिक्के सर्वाधिक पसंद किए जा रहे हैं। दिवाली के अवसर पर हर व्यक्ति की मांग पूजा करने के लिए सिक्के की होती है।
अरुण सर्राफ ने बताया कि करवा चौथ व अहोई पर इतना काम नहीं था, लेकिन अब धनतेरस आ रहा है। इससे सराफा बाजार को काम की उम्मीद है। इसके साथ ही दिवाली के बाद विवाह का सीजन आरंभ हो रहा है, जिसका सभी दुकानदारों को बेसब्री से इंतजार है। ताकि उनका काम अच्छा हो सके।