{"_id":"658dc95f848329d094016fc4","slug":"showed-talent-daughters-topped-kaithal-news-c-18-1-knl1004-293911-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिखाया हुनर, बेटियां अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिखाया हुनर, बेटियां अव्वल
Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ब्लॉक स्तरीय गतिविधि में अव्वल रहे विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय रीडिंग प्रमोशन गतिविधियों के तहत हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। आयोजन में जिले भर से करीब 180 विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। इनमें करीब 80 प्रतिशत बेटियां शामिल हुईं और अपनी प्रतिभा के दम पर प्रथम स्थान
हासिल किया।
गौरतलब है कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करने के लिए राजकीय विद्यालयों में रीडिंग प्रमोशन माह के नाम से गतिविधि आयोजित की जाती है। वीरवार को जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रीडिंग प्रमोशन गतिविधि करवाई गई। जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कहानी लेखन, कविता लेखन, हिंदी वर्तनी, टेंस प्रश्नोत्तरी, स्पेल बी, डिबेट इत्यादि प्रतियोगिता करवाई है, ताकि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारा जा सके।
उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर यह प्रतियोगिता गतिविधि की निर्णायक मंडल में हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत के प्राध्यापकों को बुलाया गया है। आर्य ने कहा कि किसी भी गतिविधि मे प्रथम स्थान से ज्यादा उस गतिविधि में भाग लेना महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि इस गतिविधि में 80 प्रतिशत बेटियों ने भाग लिया, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को सार्थक करता है।
विज्ञापन
जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के विभिन्न विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजौंद स्कूल से कोमल, टोयोटा स्कूल से नीतू ग्योंग स्कूल से अर्पिता, सैर स्कूल से सानिया, कविता लेखन में सीवन स्कूल से राधिका, ग्योंग स्कूल से खुशी, टयोंठा स्कूल से प्रिया प्रथम रही।
उन्होंने बताया कि कहानी लेखन में नरड़ स्कूल से तमन्ना, ग्योंग स्कूल से सिमरन, कांगथली स्कूल से जानवी, कैलरम स्कूल से मनीषा देवी, लैंडर कीमा स्कूल से श्रृष्टि प्रथम रही।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी टेंस रामगढ़ पांडवा स्कूल से दीक्षा, रामगढ़ पांडवा स्कूल से रमन, हाबड़ी स्कूल से दीपांशी, गुहला स्कूल से इरफान ने प्रथम स्थान पाया।
इस मौके पर पर खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कौशिक, खंड संसाधन संयोजक सतीश शर्मा, जिला परियोजना सहायक मनोज पंवार, रतनलाल शर्मा, अरुण कुमार, राजेश कुमार, जगबीर सिंह, बीरबल सिंह, गुलाब सिंह कंचन व मोनिका मौजूद रहीं।