{"_id":"58879ab94f1c1bde3bcf421b","slug":"sector-19-people-meet-nagar-prishad-chairman-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय में पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय में पहुंची महिलाएं
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष को समस्या बताते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19 में गली निर्माण कार्य के के बावजूद खस्ता हालत पर महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। महिलाएं एकत्रित होकर मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंच गईं। नगर परिषद अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने महिलाओं की समस्या सुनी और उनके साथ ही निरीक्षण करने चल दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए हैं।
हुडा वासियों ने पार्षद पर समान रूप से गली का निर्माण कार्य न करवाने का आरोप लगाया है। कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने कहा कि पार्षद सही ढंग से गलियों का निर्माण नहीं करवा रहे। इससे उनकी गली का लेवल नीचा हो गया है। इससे सीवरेज का पानी उनके घरों में घुसने लगा है। यदि बारिश हो जाए तो हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। सेक्टर निवासी डिंपल, रेनू अनिता, कमलेश ने बताया कि उनकी कालोनी में करीब 300 फुट लंबी गली का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन, उनकी गली में निर्माण कार्य नहीं करवाया गया। इससे नई बनी गली का लेवल ऊंचा हो गया है। यह गली दिसंबर में बनाई थी। इस पर नगर पालिका अधिकारियों ने डीसी के माध्यम से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एमई राजकुमार ने कहा कि वह इस गली के निर्माण के टेंडर का एस्टिमेट बनाकर डीसी को सौंपेगे। उनके माध्यम से इसे पूरा करवा दिया जाएगा।
सफाई व्यवस्था का बुरा हाल
कालोनीवासी कमलेश, डिंपल, अनिता ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल है। कोई भी सफाई कर्मचारी यहां सफाई के लिए नहीं है। इस पर नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि हुडा के इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है।
विज्ञापन
पार्क भी बदहाल
केएल पसरीजा, सुरेंद्र गर्ग, नरेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां स्थित पार्क भी बदहाल है। यहां न तो सफाई कर्मी आता है और न ही कॉलोनी के लोग इसकी देखरेख करते हैं। पार्क में का उचित प्रबंध नहीं है। अध्यक्ष ने इसके रख रखाव का आश्वासन दिया।
जल्द करवाएंगे समस्या का समाधान
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास हुडा से महिलाओं की शिकायत आई थी। गली का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। इस मौके पर एमई राजकुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।