फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Screening at health centers will be stepped up; action will be taken against staff found absent.

Kaithal News: स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाई जाएगी चेकिंग, अनुपस्थित मिलने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Screening at health centers will be stepped up; action will be taken against staff found absent.
स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों की बैठक लेती डीसी। प्रवक्
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित ड्यूटी समय के दौरान अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित व औचक निरीक्षण बढ़ाए जाएं और ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक और जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में उन्होंने जिले के लिंगानुपात में सुधार, भ्रूण हत्या पर प्रभावी रोक और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और जिले में चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एचएसवीपी के ईओ वकील अहमद, सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला, डीआईपीआरओ नसीब सैनी, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल व सुरेंद्र सिंह, सीडीपीओ शशिबाला और एआईपीआरओ अमित कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोस्टर के हिसाब से लगाएं ड्यूटी
उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान की जाए। जिन स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी है, वहां पर रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाएं। वहीं जिले में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए केवल जागरूकता अभियान के साथ-साथ प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई भी जाए। इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों, एमटीपी केंद्रों और दवा विक्रेताओं की दुकानों का नियमित व औचक निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आशा वर्कर और एएनएम के माध्यम से उन गर्भवती महिलाओं पर नजर रखी जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेती डीसी। प्रवक्

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेती डीसी। प्रवक्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed